
छतरपुर: पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ और नशीली दवाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित मेडिकल स्टोर्स पर पुलिस ने ड्रग्स विभाग के साथ मिलकर सघन निरीक्षण अभियान चलाया।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर्स में प्रतिबंधित दवाओं और नशीली सामग्री की जांच की गई। साथ ही संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवाओं का विक्रय न करें और दवाओं का दुरुपयोग न होने दें।पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि किसी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संचालित मेडिकल स्टोर्स की जानकारी बीट और माइक्रोबीट पुस्तिका में दर्ज की जा रही है।
ये भी पढ़े – छतरपुर: खेत में मिली किसान की लाश, पुलिस ने बेटे को हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार
- chhatarpur-police-intensifies-drug-bust-illegal-narcotics-crackdown










