छतरपुर में सांप के काटने से भाई-बहन की मौत, रात में साथ सो रहे थे दोनों

छतरपुर/अमित अवस्थी की रिपोर्ट: बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम अवधपुरा में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां घर में एक साथ सो रहे भाई-बहन को सांप ने काट लिया। जहरीले सांप के काटने से दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय नेहा कुशवाहा और उसके 18 वर्षीय भाई जीतेन्द्र कुशवाहा, पिता मनका कुशवाहा, के रूप में हुई है। नेहा कक्षा 6वीं की छात्रा थी।

जानकारी के अनुसार, रात के समय नेहा और जीतेन्द्र घर के अंदर एक साथ सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने दोनों के पैर में काट लिया। सांप के काटने के बाद नेहा की नींद खुल गई, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर नेहा को जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं, जीतेन्द्र गहरी नींद में सो रहा था, जिसके कारण परिजनों को तत्काल पता नहीं चल सका कि उसे भी सांप ने काट लिया है। बाद में उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चन्द्रनगर निवासी नीलेश कुशवाहा ने बताया कि दोनों भाई-बहन एक साथ सो रहे थे और सांप ने दोनों के पैरों में काटा था। घटना के बाद जीतेन्द्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जबकि नेहा के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। एक ही रात में भाई-बहन की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।

ये भी पढ़े –  छतरपुर में 6 साल से फरार ₹3 हजार का इनामी आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, फेसबुक पर महिला से अभद्र भाषा का किया था प्रयोग

  • chhatarpur-bamitha-brother-sister-snake-bite-death
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रतलाम में गांजा तस्करी पर सैलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.5 किलो गांजा और बाइक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    रतलाम: जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार, परिवहन और…

    आगे पढ़ें
    सागर कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाया राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के सम्मान का दिया संदेश

    सागर: शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर में ‘हर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा