
छतरपुर: ईशानगर थाना क्षेत्र के पनोठा गांव के रगुनिया पुरवा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना करीब सुबह सात बजे की है. 70 वर्षीय मृतक पंचू कुशवाहा खेत में लहसुन उखाड़ रहे थे. इसी दौरान उनका बेटा रामकृपाल कुशवाहा उर्फ गुल्लू खेत पर पहुंचे और ताबड़तोड़ डंडे से वार किया.
ये भी पढ़े – छतरपुर: शराब ठेके पर खुलेआम नियमों की अनदेखी, प्रशासन की चुप्पी
पुलिस की प्रभारिक जांच में पता चला की बेटा रामकृपाल कुशवाहा उर्फ गुल्लू रात में पिता से बेहस होेने के बाद से जो रात से घर से लापता था. अगली सुबह जब बेटा घर पहुंचा तो पिता ने बेटे को काम करने के लिए कहा, इसी बात पर गुस्साए बेटे ने खेत में पड़े डंडे से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर चोट लगने से मौके पर ही पिता की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बिजावर एसडीओपी अजय रिठौरिया, मातगुआ थाना प्रभारी अंकुर चौबे, ईशानगर थाना प्रभारी मनोज गोयल सहित एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
ये भी पढ़े – छतरपुर: साइबर कैफे की लापरवाही से छात्रा का एक साल बर्बाद
- chhatarpur-son-kills-father-police-investigation









