
छतरपुर: पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम मोराहा में पुलिस टीम के साथ भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली. पुलिस अधीक्षक अगम जैन को ग्रामीणों ने कहा की पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने हमें भरोषा दिया कि ग्राम में कोई भी आसमाजिक त्वत परेशान नही करेगा और ना ही ग्राम में किसी दंबग की दंबगाई चलेगी.
पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने गांव की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा जताई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
ये भी पढ़े – छतरपुर: नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई; खेत में छापा मारकर 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
- civil-lines-police-superintendent-visit-moraha-villagers-discussion










