टीकमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, मरीजों से मिले; 19 कुपोषित बच्चों को बांटी ‘सेहत की टोकरी’

टीकमगढ़: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को टीकमगढ़ प्रवास के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लिया और भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर और डॉक्टर चैंबर का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों के पंजीयन की व्यवस्था देखी और अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने लैब के ब्लड सैंपल सेंटर का भी निरीक्षण किया।

ट्रॉमा सेंटर में मरीजों से जाना हाल

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। उन्होंने भर्ती मरीजों की स्थिति और उन्हें दिए जा रहे उपचार की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दो सर्पदंश पीड़ितों और दुर्घटना में घायल एक मरीज से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने मरीजों के परिजनों से भी बातचीत की और उपचार से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

19 कुपोषित बच्चों को बांटी ‘सेहत की टोकरी’

मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनआरसी में भर्ती 19 कुपोषित बच्चों को ‘सेहत की टोकरी’ वितरित की। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ओपीडी, लैब, इमरजेंसी वार्ड और एनआरसी सहित अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करते हुए चिकित्सकों और अधिकारियों को मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

प्रभारी मंत्री सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह, सरोज राजपूत, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, पूर्व राज्य मंत्री राहुल सिंह, पूर्व विधायक टीकमगढ़ राकेश गिरि, पूर्व विधायक अजय यादव, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य बृजेन्द्र सिंह यादव, डॉ. अभय प्रताप सिंह और विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान सागर कमिश्नर अनिल सुचारी, आईजी मिथलेश शुक्ला, डीआईजी विजय खत्री, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ नवीत धुर्वे सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. अनुरागी, सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जिला चिकित्सालय में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

ये भी पढ़े –  टीकमगढ़ पहुंचेंगे CM मोहन यादव, जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

 

 

  • cm-mohan-yadav-inspects-tikamgarh-district-hospital-meets-patients-health-basket-19-malnourished-children
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मछंड स्कूल में गंदगी और अव्यवस्थाओं पर सवाल, शिक्षक पर पत्रकारों से कथित अभद्रता का आरोप; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    भिंड/रामपाल सिंह कुशवाह रिपोर्ट: रौन ब्लॉक अंतर्गत शासकीय बालक माध्यमिक…

    आगे पढ़ें
    CM मोहन यादव टीकमगढ़ में, भेलसी में पानी के लिए ग्रामीणों का चक्काजाम; खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं

    टीकमगढ़/धर्मेंद सिंह लोधी की रिपोर्ट:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजशाला में हनुमान चालीसा, खसरा नंबर 612 में जुमे की नमाज; प्रशासन की रणनीति से दोनों धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न

    भोजशाला में हनुमान चालीसा, खसरा नंबर 612 में जुमे की नमाज; प्रशासन की रणनीति से दोनों धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न

    मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

    बागेश्वर महाराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, कन्या विवाह महोत्सव का दिया निमंत्रण

    बागेश्वर महाराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, कन्या विवाह महोत्सव का दिया निमंत्रण

    प्रधानमंत्री मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक; पीएम ने कहा- ‘आंकड़ों से आगे बढ़कर दीर्घकालिक विजन के साथ करें काम; डेटा देश की बड़ी राष्ट्रीय संपत्ति’

    प्रधानमंत्री मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक; पीएम ने कहा- ‘आंकड़ों से आगे बढ़कर दीर्घकालिक विजन के साथ करें काम; डेटा देश की बड़ी राष्ट्रीय संपत्ति’

    राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं

    राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं