दमोह में तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

दमोह/ आकिब ख़ान: शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के न्यू दमोह कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कटनी की ओर से आ रही एक यात्री बस ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। घायल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

तेज रफ्तार यात्री बस ने उसे टक्कर मार दी

जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान कृष्णा अहिरवार (21) पिता सेवक राम अहिरवार, निवासी न्यू दमोह के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि युवक सड़क किनारे स्कूटी के साथ खड़ा था, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार यात्री बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकला, लेकिन कुछ दूरी पर बस सड़क किनारे फंस गई।

इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

घायल के पिता सेवक राम ने बताया कि घटना के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस की मदद से बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन पसलियों में गंभीर चोट होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

ड्यूटी डॉक्टर बहादुर सिंह के अनुसार, युवक को सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है।

घायल के बयान दर्ज कर आगे की जांच

जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही घायल के बयान दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

  • damoh-bus-hit-scooty-rider-krishna-ahirwar-serious-referred-jabalpur
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

उमरिया में अधीक्षण अभियंता के सूने आवास में चोरी, मुख्य अभियंता पर नामजद आरोप से मचा हड़कंप

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: संजय गांधी ताप विद्युत गृह…

आगे पढ़ें
उमरिया में बच्चों की पढ़ाई पर कीचड़ का संकट, स्कूल पहुंचने के लिए रोजाना दलदल से गुजरने को मजबूर छात्र

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: शिक्षा के लिए देश का…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग