
बनवार/जबेरा: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पुरेनाहाउ स्थित आनंद धाम मंदिर में माँ काली की भव्य खप्पर महाआरती आयोजित की गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। दोपहर 12 बजे परम पूज्य दंडी स्वामी रंजीतानंद सरस्वती जी के सानिध्य में विधिवत महाआरती का शुभारंभ हुआ।
ढोल-नगाड़ों, मंत्रोच्चार और दीपों की ज्योति के बीच संपन्न इस आयोजन में कन्या पूजन और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत भजन एवं संकीर्तन ने वातावरण को और भक्तिमय बना दिया। दंडी स्वामी रंजीतानंद सरस्वती जी ने सभी को धर्म, सेवा और मानवता का पालन करने की प्रेरणा दी और माँ काली से श्रद्धालुओं के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
ये भी पढ़े – दमोह/जबेरा: प्राचीन राम मंदिर में रामनवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
- damoh-purenahau-kali-khappar-mahaarti-celebration









