
दमोह: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दमोह के किशन तलैया में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल ने पीपल का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) ईश्वर जरांडे सहित वन विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया।
राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल से इस अभियान की शुरुआत की गई है और आगामी तीन महीनों तक लगातार पौधारोपण कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
डीएफओ ईश्वर जरांडे ने बताया कि वन विभाग ने एक वर्ष में 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है और अधिक से अधिक पौधों को सुरक्षित वृक्ष बनाने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. मंजू कटारे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े – दमोह: खाटू श्याम दर्शन पर गए युवक के सूने घर से 2.70 लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी में तीन संदिग्ध दिखे
- damoh-world-environment-day-ek-ped-maa-ke-naam-campaign-25-lakh-saplings








