
दतिया/सेवढ़ा (संतोष चंसौलिया की रिपोर्ट): शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिगवां में शनिवार, 22 अगस्त 2026 को जन शिक्षा केंद्र स्तरीय “शैक्षिक संवाद” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नवाचार आधारित शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर शिक्षकों के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम में माध्यमिक स्तर से जुड़े शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान शिक्षकों के बीच अनुभव साझा करने और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
शिक्षकों को दिया मार्गदर्शन
कार्यक्रम में सहजकर्ता सतीश कुमार तिवारी एवं सह-सहजकर्ता धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने माध्यमिक स्तर से संबंधित विभिन्न विषयों पर शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य चंद्रभान जाटव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के शैक्षिक संवाद शिक्षकों को अपने अनुभव साझा करने के साथ नई शिक्षण विधियों और नवाचारों को अपनाने का अवसर प्रदान करते हैं।
सामूहिक प्रयासों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए सामूहिक चिंतन और सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संदेश रहा “साथ मिलकर सोचेंगे, समझेंगे और सीखेंगे, तभी शिक्षा को नई दिशा देंगे।”
ये भी पढ़े – दतिया में स्थाई वारंटी गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस ने होमगार्ड तिराहा से पकड़ा
- datia-digwan-jan-shiksha-kendra-educational-dialogue-quality-education-innovation








