दतिया में पत्रकार का रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी का आरोप, पिस्टल दिखाने पर FIR दर्ज

दतिया/संतोष चंसौलिया की रिपोर्ट: शहर में एक पत्रकार का रास्ता रोककर पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन रोड पर कोतवाली के पास की बताई जा रही है। पत्रकार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पत्रकार अनुराग सिंह झांसी से लौट रहे थे। इसी दौरान उनका रास्ता रोककर कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आकाश उर्फ विट्टू दुबे ने पिस्टल दिखाकर धमकाया। घटना के बाद पत्रकार अनुराग सिंह ने कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी आकाश उर्फ विट्टू दुबे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़े –  दतिया में कार के अंदर युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, उनाव पुलिस जांच में जुटी

 

  • datia-kotwali-journalist-threatened-with-pistol-akash-vittu-dubey-fir
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    उमरिया में सड़क और पुल की मांग को लेकर छात्रों ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव, कलेक्टर ने दिए निरीक्षण के निर्देश

    उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: जिले के ग्राम बड़ागांव स्थित शासकीय…

    आगे पढ़ें
    रतलाम में 2.50 करोड़ की MD ड्रग्स बरामद, क्रेटा छोड़कर जंगल में फरार हुए 4 आरोपी

    रतलाम: जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

    20 सांसदों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीएमसी ने लोकसभा स्पीकर से समयबद्ध फैसले की मांग की

    ‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप

    ‘स्किल्स नई करेंसी, इनोवेशन नई इकोनॉमी’, CM मोहन यादव ने बताया विकास का रोडमैप

    CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हर संभाग-जिले में होगा ‘कृषि नवाचार संवाद’, युवाओं को खेती में मिलेंगे नए अवसर

    CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हर संभाग-जिले में होगा ‘कृषि नवाचार संवाद’, युवाओं को खेती में मिलेंगे नए अवसर

    मध्य प्रदेश के स्कूलों में मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 1 से 3 सितंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

    मध्य प्रदेश के स्कूलों में मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 1 से 3 सितंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

    ‘मनु को जानना है तो वेद-पुराण पढ़ें’, राहुल गांधी के बयान पर योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला, नेता प्रतिपक्ष की जवाबदेही पर भी उठाए सवाल

    ‘मनु को जानना है तो वेद-पुराण पढ़ें’, राहुल गांधी के बयान पर योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला, नेता प्रतिपक्ष की जवाबदेही पर भी उठाए सवाल