
दतिया/राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शहर की एक बस्ती में आत्मीय और भावनात्मक माहौल देखने को मिला। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े अपनी पत्नी और बेटे के साथ स्थानीय परिवारों के बीच पहुंचे और महिलाओं व बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
इस दौरान बस्ती की महिलाओं और नन्ही बच्चियों ने कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और उनके बेटे की कलाई पर राखी बांधकर स्नेह और अपनत्व व्यक्त किया। बहनों के प्यार और बच्चियों के उत्साह ने इस अवसर को खास बना दिया। कलेक्टर ने स्थानीय महिलाओं, बच्चों और परिवारों से आत्मीय बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। रक्षाबंधन का यह आयोजन स्नेह, विश्वास, सुरक्षा और सामाजिक जुड़ाव का सुंदर संदेश देता नजर आया।
ये भी पढ़े –
- datia-raksha-bandhan-basti-women-girls-tie-rakhi-to-collector-swapnil-wankhede-and-son







