
देहरादून (उत्तराखंड): सचिवालय में बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रीगणों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं.
बैठक में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्राप्त शुभकामना संदेश की जानकारी मंत्रिमंडल को दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रेरणादायक संदेश राज्य में विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रयासों को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा। मंत्रिमंडल की ओर से भी प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया और उन्हें अभिनंदन किया गया।
ये भी पढ़े – उत्तराखंड की आर्थिकी को मिलेगी नई रफ्तार: चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने खींचा रोडमैप
- dehradun-cm-pushkar-singh-dhami-new-ministers-welcome









