टीकमगढ़ में गैस एजेंसी के बाहर हंगामा, ब्लैक में सिलेंडर बेचने के आरोप; सड़क जाम के बाद पुलिस ने संभाला मामला

टीकमगढ़: शहर में गैस सिलेंडर वितरण में देरी और अव्यवस्था को लेकर गैस एजेंसी के बाहर जमकर हंगामा हुआ। नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी के सामने इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, जिससे उन्हें रोजमर्रा के कामों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घंटों इंतजार के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी।

गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप – 

उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सिलेंडर ब्लैक में ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं। उनका कहना है कि कई दिनों तक चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाता, जबकि रात के समय महंगे दामों पर सिलेंडर बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।आक्रोशित लोगों ने एजेंसी के बाहर जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई चंद्रजीत सिंह यादव ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद यातायात फिर से सुचारू हो सका।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    One thought on “टीकमगढ़ में गैस एजेंसी के बाहर हंगामा, ब्लैक में सिलेंडर बेचने के आरोप; सड़क जाम के बाद पुलिस ने संभाला मामला”

    Comments are closed.

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना