दमोह: दसोंदी माल में बलखंडन खेर माता धाम पर चैत्र नवरात्रि का अद्भुत उत्सव

दमोह: तेंदूखेड़ा विकासखंड के दसोंदी माल गांव में स्थित प्रसिद्ध बलखंडन खेर माता धाम में चैत्र नवरात्रि की नवमी पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चिलचिलाती धूप और 38 डिग्री तापमान के बावजूद हजारों श्रद्धालु नंगे पैर दंडवत करते हुए माता के दरबार तक पहुंचे।

सिलसिलेवार भक्ति गीतों, जयकारों और ढोल-नगाड़ों के साथ पहाड़ी मार्ग पर निकली फेरी ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी करने के लिए तपती जमीन पर शरीर को धरती से स्पर्श करते हुए आगे बढ़ते रहे।

ये भी पढ़े – दमोह/जबेरा: नोहटा में शराब दुकान को लेकर विवाद; ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

मान्यता है कि जिन भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, वे नवमी के दिन दंडवत करते हुए माता के दरबार पहुंचते हैं। कई श्रद्धालु नौ दिनों का व्रत रखकर यहीं आकर व्रत खोलते हैं। इस अवसर पर 25 से 30 गांवों से लाए गए जवारों का विसर्जन भी किया गया, जिससे यह आयोजन एक विशाल मेले में तब्दील हो गया।

बलखंडन माता मंदिर में महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों सहित सभी वर्ग के लोग मां की भक्ति में लीन दिखाई दिए। दसोंदा, वीजा डोंगरी और खेड़ा क्षेत्र के जवारों ने उत्सव में विशेष आकर्षण जोड़ा।

ग्राम पंचायत दिनारी के सरपंच प्रतिनिधि भोजराज जैन ने बताया कि माता धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं और आने वाले समय में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। वन विभाग क्षेत्र में होने के कारण अपेक्षित स्तर पर विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

करीब 700 की आबादी वाले दसोंदी गांव में लगभग 80% मुस्लिम समाज के लोग निवास करते हैं। यहां धार्मिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिलती है। मुस्लिम समुदाय के लोग भी बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग में सक्रिय रहे।

ये भी पढ़े – दमोह जिले में पेट्रोल-डीजल की अफवाहों का हंगामा: प्रशासन सतर्क

  • damoh-balkhandan-kher-mata-dham-chaitra-navratri-festival
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    One thought on “दमोह: दसोंदी माल में बलखंडन खेर माता धाम पर चैत्र नवरात्रि का अद्भुत उत्सव”

    Comments are closed.

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना