देहरादून: श्रीमद्भागवत कथा में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सहभाग; सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर

देहरादून: राजधानी देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और कथा व्यास देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से अमृतमयी कथा का श्रवण किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने व्यास पीठ और श्रीमद्भागवत पुराण का विधिवत पूजन-अर्चन भी किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों में सम्मिलित होकर संतजनों का सान्निध्य प्राप्त करना अपने आप में सौभाग्य की बात है।सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि केदारखंड और मानसखंड के मंदिरों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ हरिपुर कालसी में यमुनातीर्थ के पुनरुद्धार की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हरिद्वारऋषिकेश और शारदा कॉरिडोर जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी काम किया जा रहा है। इसके साथ ही दून विश्वविद्यालय में “सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज” की स्थापना, धर्मांतरण विरोधी कानून और समान नागरिक संहिता जैसे निर्णयों के माध्यम से सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़े – देहरादून: सीएम पुष्कार सिहं धामी से मिले कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर, सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक जागरूकता पर हुई चर्चा

  • dehradun-cm-pushkar-singh-dhami-participation-shrimad-bhagwat-katha-cultural-heritage-conservation
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    नगांव में गृह मंत्री अमित शाह की गरज: राहुल गांधी पर तीखा हमला, असम के विकास में बीजेपी की भूमिका पर जोर

    नगांव: देश के गृहमंत्री अमित शाह असम के नगांव में विशाल रैली को संबोधित किया. इस…

    आगे पढ़ें
    नई दिल्ली: भारत-रूस संसदीय सहयोग को मजबूती देने के लिए रूसी प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक

    नई दिल्ली: फेडरेशन काउंसिल के प्रथम उपाध्यक्ष व्लादिमीर याकुशेव ने रूसी संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ गुरुवार…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश