
देहादून: मुख्यमंत्री में पुष्कार सिंह धामी ने नगर निगम देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘जुगमंदर हॉल’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहर में संचालित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना और स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से शहरों की आधारभूत व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को आधुनिक और सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त शहर बनाने के लिए वर्तमान में लगभग 1400 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम जारी है।
इन योजनाओं के पूर्ण होने से शहर के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राम सिंह कैड़ा, खजान दास विधायक उमेश शर्मा काऊ, सहदेव सिंह पुंडीर, विधायक सविता कपूर और ऑटोमोबाइल के मेयर सौरभ थपलियाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 में किया प्रतिभाग
- dehradun-jugmandar-hall-inauguration-chief-minister-dhami-development-projects











