ग्वालियर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, एक फरार

ग्वालिय: भितरवार थाना क्षेत्र में पुलिस और हथियारबंद बदमाशों के बीच आमना-सामना हो गया। पुलिस का पीछा करते देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कार सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना हरसी नहर रोड की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कार सहित अवैध हथियार और कारतूस जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश कार में सवार होकर हरसी रोड पर अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही एसडीओपी भितरवार जितेंद्र नगाइज और थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर बदमाशों ने कार तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उनकी गाड़ी को रोक लिया।

इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने खुद को बचाते हुए चारों ओर से घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी भाग निकला। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इकरार खान निवासी डबरा, विपिन कुशवाहा निवासी डबरा और भूपेंद्र रावत निवासी करहिया के रूप में हुई है। फरार आरोपी का नाम रामलखन रावत निवासी ग्राम ईटों बताया गया है।

 

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 बोर का कट्टा, 12 बोर की दुनाली बंदूक, चार जिंदा कारतूस और आई-20 कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें इकरार खान पर 23 मामले दर्ज बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: संकट मोचन हनुमान बालाजी धाम में भक्ति की धारा, विशाल रथ यात्रा का आयोजन

  • gwalior-police-encounter-criminals-three-arrested-one-escaped
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    ग्वालियर की इस गणेश गैलरी में दिखते हैं अनोखे गणपति, मूषक से लेकर ड्रैगन तक की मूर्तियां

    ग्वालियर| गणेश उत्सव के बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना