देवास में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 30 लीटर हाथ भट्ठी शराब और 800 किलो महुआ लाहन जब्त

देवास/गौरव व्यास की रिपोर्ट:  कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग के दल ने देवास शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन गश्त और जांच अभियान चलाकर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की।

अंबेडकर नगर, प्रताप नगर और संत रविदास नगर में दबिश

जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने गत दिवस देवास शहर के अंबेडकर नगर, प्रताप नगर और संत रविदास नगर क्षेत्रों में गश्त की। इस दौरान संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने 30 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा और 800 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। जब्त महुआ लाहन से मौके पर विधिवत सैंपल लिए गए और शेष लाहन को नियमानुसार नष्ट किया गया।

आबकारी अधिनियम के तहत दो प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरा के मामले में आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 2 प्रकरण दर्ज किए हैं। दोनों मामलों को विवेचना में लिया गया है। विभाग के अनुसार, जब्त की गई सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 98 हजार रुपये है।

इन अधिकारियों-कर्मचारियों की रही भूमिका

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक राजश्री खन्ना, अरविंद सिंह सोलंकी और दीपक धुरिया, आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक टटवाड़े, सुरेंद्र वर्षी और बालकृष्ण जायसवाल तथा आबकारी आरक्षक निहाल खत्री और सविता की भूमिका रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय और परिवहन के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – देवास में बस संचालन को लेकर बनी सहमति, सोमवार से समय पर चलेंगी बसें; हड़ताल स्थगित

 

 

  • dewas-excise-department-action-illegal-liquor-30-liters-handmade-liquor-800-kg-mahua-lahan
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना