घगरला में स्तनपान जागरूकता रैली, माताओं को नवजात के पोषण और स्वास्थ्य की दी जानकारी

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत ग्राम घगरला में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में धात्री एवं गर्भवती महिलाओं को शिशु के संपूर्ण विकास और बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व की जानकारी दी गई।

जन्म के पहले घंटे में स्तनपान कराने पर दिया जोर

कार्यक्रम में माताओं को बताया गया कि नवजात शिशु को जन्म के पहले एक घंटे के भीतर स्तनपान कराना बेहद आवश्यक है। साथ ही जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध ही शिशु के लिए सर्वोत्तम और संपूर्ण आहार है। माताओं को बच्चों को नियमित और निरंतर स्तनपान कराने की सलाह भी दी गई।

गर्भवती महिलाओं को भी किया जागरूक

गर्भवती महिलाओं को बताया गया कि शिशु के जन्म के बाद छह माह तक केवल स्तनपान कराने से बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। इसके साथ ही छह माह की आयु के बाद पूरक पोषक आहार शुरू करने, संतुलित भोजन देने तथा माताओं के स्वयं के पौष्टिक आहार के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

कुपोषण मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदाबाई, रीता राठौड़, सहायिका स्वाति काजले, आशा कार्यकर्ता दुर्गा धांडे सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने स्तनपान को बढ़ावा देकर स्वस्थ एवं कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े: बड़ावदा पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल: हत्या का आरोपी गिरफ्तार

 

  • ghagarla-breastfeeding-awareness-rally-burhanpur
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना