उमरिया में अवैध मेडिकल स्टोर्स पर सवाल, बिना फार्मासिस्ट दवाइयां और इलाज के आरोप

उमरिया/राकेश दर्दवंशी: अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर्स का मामला गंभीर चिंता का विषय बन गया है। खासकर करकेली ब्लॉक के बिलासपुर बस स्टैंड क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर पर नियमों की अनदेखी कर संचालन करने के आरोप लगे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यहां नियमित रूप से कोई पंजीकृत फार्मासिस्ट मौजूद नहीं रहता।

ग्रामीणों के अनुसार यह मेडिकल स्टोर किराए के फार्मासिस्ट लाइसेंस पर चलाया जा रहा है। आरोप है कि यहां बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाइयां दी जा रही हैं। मेडिकल स्टोर के नाम पर इंजेक्शन, ड्रिप और बोतल चढ़ाकर लोगों का उपचार भी किया जा रहा है, जिससे आदिवासी क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है।

ये भी पढ़े – उमरिया की जोहिला कॉलरी पर कोयले में मिट्टी मिलाने का आरोप, करोड़ों के घोटाले की शिकायत केंद्र तक पहुंची

इसी तरह निगहरी क्षेत्र में “शिव” नाम से संचालित एक अन्य मेडिकल स्टोर पर भी किराए के लाइसेंस से संचालन और नियम विरुद्ध इलाज करने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना योग्य चिकित्सकीय सलाह के दवाओं का वितरण गंभीर परिणाम दे सकता है।

मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी वी.एस. चंदेल ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है और जल्द जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मेडिकल स्टोर्स पर तत्काल सख्त कार्रवाई हो और सभी दवा दुकानों पर योग्य फार्मासिस्ट की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़े – मानपुर नगर परिषद की भर्तियों पर सवाल, 70 नियुक्तियां हुईं पर नल मिस्त्री नहीं; तीन वार्डों में 4 दिन से जल संकट

  • umaria-illegal-medical-stores-bilaspur-nighari-health-risk-complaint
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, मुख्यमंत्री बोले- इसी सत्र में होगा पारित

    मध्य प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    विचार, संगठन और राष्ट्रवाद – क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मूल अवधारणा?

    विचार, संगठन और राष्ट्रवाद – क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मूल अवधारणा?

    2026 का ‘सीक्रेट प्लान’? क्या भारतीय सेना में होने जा रहा है कोई बड़ा बदलाव? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल दावे की हकीकत

    2026 का ‘सीक्रेट प्लान’? क्या भारतीय सेना में होने जा रहा है कोई बड़ा बदलाव? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल दावे की हकीकत

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा