कर्ज चुकाने के बाद भी नहीं लौटाई 960 ग्राम चांदी, दामाद की प्रताड़ना से परेशान पिता ने दी जान; एक आरोपी जेल भेजा

गुना/मोहित सोनी की रिपोर्ट: सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम तिलवाड़ा में आर्थिक और पारिवारिक तनाव के बीच एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है।

20 हजार के बदले 960 ग्राम चांदी गिरवी रखी थी

सिरसी पुलिस के अनुसार, ग्राम तिलवाड़ा निवासी मनोज (42) पुत्र हरिचरण राठौर ने 1 अगस्त 2026 को जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों की जांच की, जिसमें आर्थिक और पारिवारिक तनाव की बात सामने आई।

जांच में सामने आया कि मनोज ने करीब दो साल पहले ग्राम मारकी महू निवासी दारासिंह धाकड़ से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बदले उसने करीब 960 ग्राम चांदी गिरवी रखी थी। परिजनों के अनुसार, मनोज ने करीब एक साल पहले ब्याज सहित 25 हजार रुपये वापस कर दिए थे, लेकिन इसके बावजूद चांदी वापस नहीं की गई।

बेटी के पारिवारिक विवाद को लेकर भी तनाव में था मृतक

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मनोज की बेटी को उसका पति रिंकू राठौर, निवासी ग्राम खिरिया, जिला बारा, राजस्थान, कथित रूप से प्रताड़ित कर रहा था और उसे अपने साथ रखने से इनकार कर रहा था। बेटी के मायके में रहने और पारिवारिक विवाद के कारण भी मनोज मानसिक तनाव में था। पुलिस के अनुसार, आर्थिक परेशानी और पारिवारिक तनाव के चलते मनोज अत्यधिक परेशान था। जांच के आधार पर पुलिस ने 3 अगस्त 2026 को दारासिंह धाकड़ और रिंकू राठौर के खिलाफ सिरसी थाने में अपराध क्रमांक 56/26 के तहत धारा 108 बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया।

दामाद गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

एसपी श्रीमती हितिका वासल, एएसपी प्रशांत सिंह सुमन और एसडीओपी विवेक अष्ठाना के निर्देशन में सिरसी थाना प्रभारी अरविंद सिंह गौर एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 अगस्त को आरोपी रिंकू राठौर (25) को गिरफ्तार कर लिया। उसे 11 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

दूसरे आरोपी की तलाश जारी

मामले में नामजद दूसरा आरोपी दारासिंह धाकड़ अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सामने आए सभी तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – जयस्तंभ पर अटकी एंबुलेंस और अतिक्रमण में जकड़ा गुना, क्या किसी की जान जाने के बाद जागेगा प्रशासन?

 

  • guna-sirsi-father-suicide-silver-mortgage-dowry-harassment-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवपुरी में नरोत्तम मिश्रा का शायराना अंदाज, बोले- ‘ब्राह्मणों ने राज नहीं किया तो शोषण कैसे किया?’

    शिवपुरी में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में पूर्व गृह…

    इंदौर राजवाड़ा हादसे के बाद सिटी बसों की एंट्री बंद, तोड़फोड़ करने वालों पर FIR; ड्राइवर से पूछताछ में नया खुलासा

    राजवाड़ा चौक पर सिटी बस हादसे के बाद प्रशासन…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला