ग्वालियर में डिलीवरी बॉय ने iPhone पार्सल में की हेराफेरी, डिब्बों में पत्थर भरकर लाखों का माल लेकर फरार, पांच महीने बाद गिरफ्तार

ग्वालियर: महंगे शौक और जल्दी पैसे कमाने की चाह में एक डिलीवरी बॉय ने हाईटेक तरीके से फर्जीवाड़ा कर कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा दिया। इंस्टाकार्ट कंपनी में काम करने वाले डिलीवरी बॉय ध्रुव सेम ने आईफोन के पार्सल गायब कर उनकी जगह डिब्बों में पत्थर भर दिए और फरार हो गया। पांच महीने बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ध्रुव सेम माधौगंज क्षेत्र की 12 बीघा कॉलोनी का रहने वाला है और गोविंदपुरी स्थित सिल्वर स्टेट में इंस्टाकार्ट कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। करीब पांच महीने पहले 21 जनवरी को उसे 28 पार्सल डिलीवरी के लिए दिए गए थे। इनमें से उसने 16 पार्सल सही तरीके से ग्राहकों तक पहुंचा दिए, लेकिन सात पार्सल में रखे महंगे आईफोन देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई।

जांच के अनुसार, आरोपी ने रास्ते में ही आईफोन वाले पार्सल खोलकर मोबाइल निकाल लिए और उनकी जगह वजन संतुलित करने के लिए पत्थर भर दिए। इसके बाद वह पत्थर भरे डिब्बों को कंपनी के गोदाम में जमा कर फरार हो गया। जब कंपनी के कर्मचारियों ने पार्सल खोले तो मामले का खुलासा हुआ और 7 डिब्बों में आईफोन की जगह पत्थर मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद कंपनी ने पहले अपने स्तर पर आरोपी की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर क्राइम ब्रांच थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पांच महीने तक लगातार फरार रहा और खुद को छिपाए रखा। बीते गुरुवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे शहर से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसने महंगे शौक और जल्दी पैसा कमाने के लिए यह योजना बनाई थी।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि चोरी किए गए आईफोन उसने कहां बेचे और क्या इस पूरे मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर मोबाइल रिकवरी और नेटवर्क की जांच कर रही है। इस घटना ने डिलीवरी कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था और पार्सल ट्रैकिंग सिस्टम पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़े – धार भोजशाला पर हाईकोर्ट फैसले के बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का बयान, बोले– “मंदिर था, है और रहेगा”, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

  • gwalior-delivery-boy-iphone-theft-stone-parcel-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पिछोर में 6 साल से फरार लूट का स्थायी वारंटी गिरफ्तार, RTO चेकपोस्ट के पास दबोचा

    पिछोर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले…

    सागर-गढ़ाकोटा रोड पर भीषण हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत और 3 घायल

    सागर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के सागर जिले…

    You Missed

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल