ई-रिक्शा में सफर करते ही उड़ गए 5 लाख के गहने, ग्वालियर में सनसनी

ग्वालियर: ई-रिक्शा अब केवल यातायात की सुविधा नहीं बल्कि चोरी की घटनाओं का नया माध्यम बनता जा रहा है। पिछले 48 घंटे में ई-रिक्शा में सफर कर रहे यात्रियों से करीब 10 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी होने के मामले सामने आए हैं, जिससे पुलिस और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। 

ताजा मामला कुम्हरपुरा निवासी रीना जाटव का है, जो अपने पिता के साथ गोला का मंदिर चौराहे से ई-रिक्शा में बैठकर पुरानी छावनी जा रही थीं। रास्ते में एक अज्ञात महिला उनके पास बैठी और यादव धर्मकांटा के पास उतर गई। पुरानी छावनी पहुंचने के बाद जब रीना ने किराया देने के लिए पर्स खोला, तो उसमें रखे करीब 5 लाख रुपये के गहने गायब मिले। चोरी हुए गहनों में सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमकी, टॉप्स, लौंग और चांदी की तोड़िया शामिल थीं।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में बड़ा हादसा, फायर ब्रिगेड की टक्कर से पति की मौत, पत्नी गंभीर

पीड़िता ने घटना की शिकायत पुरानी छावनी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार इस तरह की वारदातों में महिला चोर गिरोह सक्रिय है, जो पहले अपने शिकार को चुनता है और फिर ई-रिक्शा में साथ बैठकर भीड़ और झटकों का फायदा उठाते हुए पर्स या जेब से सामान चोरी कर फरार हो जाता है।

पिछले दो दिनों में ऐसी दो और घटनाएं सामने आई हैं। 16 अप्रैल को काल्पी रोड निवासी संजू जादौन के साथ बैठी महिलाओं ने उनके गहने चोरी कर लिए, जबकि उसी दिन अंबाह निवासी अशोक शर्मा के 30 हजार रुपये ई-रिक्शा में चोरी हो गए।

ये भी पढ़े – ग्वालियर किले पर विदेशी महिला से अश्लील बातचीत का वीडियो वायरल, आरोपी पकड़ा गया

  • gwalior-e-rickshaw-journey-5-lakh-jewellery-theft-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना