ग्वालियर में कुदरत का कहर: 15 मिनट में बिछी बर्फ की सफेद चादर

ग्वालियर/भोपाल: मध्य प्रदेश के चंबल अंचल में शनिवार को मौसम ने अप्रत्याशित रूप से करवट ली। दोपहर 3:50 बजे ग्वालियर में अचानक से ओलों की बारिश शुरू हो गई, जो लगभग 15 मिनट तक जारी रही। इस दौरान 2.5 सेंटीमीटर डायमीटर के ओले गिरे, जिसमे ग्वालियर शहर के एक बर्फीले परिदृश्य में बदल दिया।

भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बदलाव एक राहत की तरह आया, लेकिन इसके साथ ही कई समस्याएं भी उत्पन्न हुईं। तेज आंधी और ओलों के कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, और लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में भागने लगे।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने 15 दिन पहले ही बारिश और आंधी की चेतावनी दी थी, जो सही साबित हुई। इस ओलावृष्टि के दौरान हवाओं की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई। विभाग ने ग्वालियर चंबल सहित प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी किया है।

श्योपुर कलां/कूनो, मुरैना, बैतूल, भिंड, निवाड़ी /ओरछा और टीकमगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना सबसे ज्यादा दिखाई दी है। वही ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, और अन्य क्षेत्रों में हल्की आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जताई जा रही है। इस अप्रत्याशित मौसम परिवर्तन ने किसानों को भी चिंतित कर दिया है, क्योंकि ओलों की वजह से फसलें ज्यादा प्रभावित हो सकती हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी क्षेत्रों में आंधी-तूफान की संभावना जताई है, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।

  • gwalior-sudden-snowfall-15-minutes
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    छतरपुर: पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन का मार्गों पर वाहन चेकिंग निरीक्षण

    छतरपुर: छतरपुर जिले में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा मार्गों पर चल रही वाहन चेकिंग…

    आगे पढ़ें
    रतलाम: 24 घंटे में पुलिस ने चाकूबाजी के पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

    रतलाम/बड़ावदा: पुलिस ने चाकूबाजी की घटना में शामिल पांच आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कटारे का विधानसभा में ज़ोरदार बयान: “सरकारी योजनाएँ युवाओं के लिए अफीम”

    कटारे का विधानसभा में ज़ोरदार बयान: “सरकारी योजनाएँ युवाओं के लिए अफीम”

    संजय पाठक पर 413 करोड़ का जुर्माना: राजनीति की साजिश या न्याय का प्रश्न?

    संजय पाठक पर 413 करोड़ का जुर्माना: राजनीति की साजिश या न्याय का प्रश्न?

    PHQ में हलचल: प्रतिनियुक्ति से लौटे साहब, मंत्रालय के गलियारों में ‘लॉबिंग’ तेज

    PHQ में हलचल: प्रतिनियुक्ति से लौटे साहब, मंत्रालय के गलियारों में ‘लॉबिंग’ तेज

    रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

    रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल