
शिमला: देश के कई हिस्सों में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण अटल टनल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 11 लोगों की मौत की खबर है।हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं।
रोहतांग पास और अटल टनल के आसपास ताजा बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे कई सड़कों पर फिसलन बढ़ गई और यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से टनल के आसपास बर्फबारी की हालत रोक दी है।बर्फबारी और खराब मौसम के कारण लाहौल-स्पीति क्षेत्र में 150 से ज्यादा सड़कें बाधित होने की जानकारी भी सामने आई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी प्रदेश में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
वहीं उत्तर प्रदेश में तेज बारिश और तूफान के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। अलग-अलग जिलों में खेतों और खुले जगहों पर मौजूद लोग इसकी चपेट में आए। कई जगहों पर पेड़ गिरने और घरों को नुकसान पहुंचने की भी खबर है।प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, झाड़ियों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव पार्टियों को अलर्ट पर रखा गया है।
ये भी पढ़े – चंडीगढ़ में बीजेपी कार्यालय के बाहर ब्लास्ट: पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
- himachal-pradesh-snowfall-atal-tunnel-closed-uttar-pradesh-lightning-deaths









