
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक स्तर पर अहम बातचीत की। उन्होंने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी और यूनाइटेड अरब अमीरात के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान से टेलीफोन पर चर्चा की.
दोनो देशों के प्रमुख नेताओं से बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार किया गया। जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी के साथ चल रहे क्षेत्रीय विवाद और मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा की।इसके अलावा उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान से भी पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर बातचीत की।
दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय स्थिरता, सुरक्षा और मौजूदा तनाव के संभावित प्रभावों पर चर्चा हुई।भारत की ओर से इस दौरान दोहराया गया कि किसी भी संघर्ष का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है। नई दिल्ली ने सभी पक्षों से संयम बरतने और स्थिति को और अधिक न बिगाड़ने की अपील की।विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और संवाद के प्रयासों का समर्थन करता है और क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी रखेगा।
ये भी पढ़े – श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का किया आभार व्यक्त, ईंधन संकट के बीच मिली राहत
- india-jaishankar-talks-qatar-pm-uae-foreign-minister-west-asia-situation











