जबलपुर: क्राइम ब्रांच और गढ़ा थाना की संयुक्त कार्रवाई, क्रिकेट सट्टा खिलाते 2 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा कारोबार पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच और थाना गढ़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सट्टा सामग्री जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर दी दबिश

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर आईपीएल सट्टेबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक आशीष जैन के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच और गढ़ा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि 12 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रेमनगर में एमजी शोरूम के पीछे एक घर में मोबाइल और लैपटॉप के जरिए क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है।

मोबाइल और लैपटॉप से चला रहे थे सट्टा

सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां दो व्यक्ति मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से सट्टा खिलाते मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जयप्रकाश यादव और अमित कुशवाहा बताए। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक लैपटॉप, पेन ड्राइव, एंड्रॉयड मोबाइल, कीपैड मोबाइल, कैलकुलेटर, सट्टा पर्चियां, डायरी, चार्जर, एक्सटेंशन बोर्ड, पेन और 6200 रुपए नगद जब्त किए।

बल्ली गुप्ता की तलाश जारी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बल्ली गुप्ता नामक व्यक्ति के कहने पर सट्टा लिखने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बल्ली गुप्ता की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में क्राइम ब्रांच और थाना गढ़ा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ब्यूरो रिपोर्ट: सिकंदर विराट

यह भी पढ़े: रायसेन: केज स्थापना योजना के लिए आवेदन शुरू, 20 मई अंतिम तिथि

  • Jabalpur Joint action by Crime Branch and Garha police station 2 accused arrested for betting on cricket
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना