सागर: भाजपा नेता की बोलेरो में लगाई आग, बाइक सवार 3 नकाबपोश CCTV में कैद

सागर/ मनिश कुमार चौबे: शहर के चैतन्य धाम गांधी वार्ड में बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। यहाँ भाजपा नेता भूपेंद्र कैथोरिया के घर के बाहर खड़ी उनकी बोलेरो MP 15 ZJ 8241  में देर रात बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने आग लगा दी। यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बाइक पर सवार होकर तीन युवक गली में दाखिल हुए

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना करीब 2:50 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक गली में दाखिल हुए। तीनों ने अपने चेहरे कपड़ों से ढंक रखे थे ताकि उनकी पहचान न हो सके। बदमाशों ने पहले बोलेरो पर पेट्रोल छिड़का और फिर माचिस मारकर फरार हो गए।

आग पर काबू पाने की कोशिश

आग लगते ही वाहन से तेज लपटें और धुआं उठने लगा। लपटें देखकर पड़ोसियों ने तत्काल भाजपा नेता भूपेंद्र कैथोरिया को जगाया। सूचना मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में मोटर चालू की और पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि समय रहते आग नहीं बुझती तो पास ही खड़ी अन्य गाड़ियां और मकान भी आग की चपेट में आ सकते थे, जिससे जनहानि हो सकती थी।

सीसीटीवी फुटेज के साथ लिखित शिकायत दर्ज

इस आगजनी में बोलेरो का अगला हिस्सा और टायर बुरी तरह झुलस गए हैं। फिलहाल आगजनी के पीछे की वजह और रंजिश का खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित द्वारा छोटी बजरिया पुलिस चौकी में सीसीटीवी फुटेज के साथ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार हुलिया और गाड़ी नंबर की जांच कर रही है ताकि आरोपियों तक पहुँचा जा सके।

  • sagar-bjp-leader-bolero-set-on-fire-3-masked-miscreants-cctv-caught
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना