
सार
राजकुमार शर्मा | झांसी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सीएमओ कार्यालय सभागार में हुई निर्वाचन प्रक्रिया में डॉ. लक्ष्मी राजपूत को निर्विरोध अध्यक्ष और डॉ. राहुल पाराशर को सचिव चुना गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के उपाध्यक्ष डॉ. केके राजपूत, नगर क्षेत्र के उपाध्यक्ष डॉ. बृजेश खरे और महिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका चौधरी चुनी गईं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों ने पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।
विस्तार
झांसी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता और रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. रविशंकर की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यकारिणी के सभी प्रमुख पदों पर निर्विरोध चयन किया गया।
निर्वाचन में डॉ. लक्ष्मी राजपूत को अध्यक्ष और डॉ. राहुल पाराशर को सचिव चुना गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी डॉ. केके राजपूत, नगर क्षेत्र के उपाध्यक्ष का दायित्व डॉ. बृजेश खरे और महिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. प्रियंका चौधरी को दी गई। डॉ. अंशुमान तिवारी कोषाध्यक्ष और डॉ. ओपी राठौर संपादक चुने गए। केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में डॉ. नितिन कंसौरिया का चयन हुआ।
कार्यकारिणी के गठन के बाद अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण झांसी मंडल डॉ. आरके सोनी, मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सक्सेना और मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ. शिशिर पुरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केएनएम त्रिपाठी, डॉ. एनके जैन, डॉ. गोकुल प्रसाद, डॉ. आरके चतुर्वेदी, डॉ. डीएस गुप्ता सहित संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन को आगे मजबूत करने और चिकित्सकों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से रखने की जिम्मेदारी नई टीम के पास होगी।
ये भी पढ़े – दुबई में CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया MP आने का न्योता, बोले- सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी
- jhansi-provincial-medical-services-association-new-executive-body-2026








