झांसी में रोटरी क्लब ने लगाया HPV टीकाकरण शिविर, 17 बालिकाओं को लगाया गया टीका

झांसी: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ झांसी रानी द्वारा शुक्रवार को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, दतिया गेट बाहर में HPV टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मेडिकल टीम ने 17 बालिकाओं को HPV का टीका लगाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आशीष अग्निहोत्री, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, झांसी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। शिविर का प्रारंभ स्वर्गीय निधि श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

क्लब अध्यक्ष रोटे. अतुल अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान ‘एनीमिया मुक्त भारत एवं स्वस्थ बालिका अभियान’ के अंतर्गत आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य किशोरियों को HPV संक्रमण से होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करना और टीकाकरण को बढ़ावा देना है। विद्यालय की प्रधानाचार्य कल्पना सिंह ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत किया।

वहीं डॉ. पारुल निगम ने बालिकाओं और अभिभावकों को HPV टीके के महत्व, इसके लाभ और सर्वाइकल कैंसर से बचाव में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान मेडिकल टीम द्वारा कुल 17 बालिकाओं का HPV टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के राजेश दुबे, सारिका जैन, मानस अग्रवाल और प्रदीप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में देवप्रिया उकसा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े –  दतिया में दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

 

  • jhansi-rotary-club-hpv-vaccination-camp-17-girls-vaccinated-cervical-cancer-awareness
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गोहद में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, आईवीओ संगठन के सदस्यों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

    गोहद/रामपाल सिंह कुशवाह: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईवीओ संगठन…

    आगे पढ़ें
    दो माह से मानदेय-प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने का आरोप, आशा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/धमेंद्र सिंह लोधी की रिपोर्ट: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात