Jumanji 4 Trailer: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, ड्वेन जॉनसन और टीम लौटे आखिरी एडवेंचर पर

हॉलीवुड की लोकप्रिय एडवेंचर फ्रेंचाइजी ‘जुमांजी’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फिल्म ‘Jumanji: Open World’ का पहला आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में ड्वेन जॉनसन, केविन हार्ट, जैक ब्लैक और करेन गिलन एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदारों में नजर आ रहे हैं। निर्माताओं ने इसे आधुनिक जुमांजी सीरीज की आखिरी फिल्म के तौर पर पेश किया है।

दुनिया के बीच संतुलन बहाल करने की चुनौती

इस बार कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहले जहां खिलाड़ी जुमांजी की दुनिया में फंस जाते थे, वहीं अब खेल की दुनिया और उसके खतरनाक जीव वास्तविक दुनिया में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में मुख्य किरदारों को एक बार फिर इस संकट का सामना करना पड़ता है और खेल तथा वास्तविक दुनिया के बीच संतुलन बहाल करने की चुनौती मिलती है। 

फिल्म का निर्देशन

यह भी पढ़े: ‘उनके बिना ये किरदार अधूरा लगता’-रणबीर कपूर ने यश को बताया ‘परफेक्ट रावण’

फिल्म का निर्देशन एक बार फिर जेक कास्डन ने किया है। ड्वेन जॉनसन, केविन हार्ट, जैक ब्लैक और करेन गिलन के अलावा निक जोनस, ऑक्वाफिना, डैनी डेविटो और अन्य कलाकार भी अपनी भूमिकाएं दोहराते नजर आएंगे।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया

‘Jumanji: Open World’ 25 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और फैंस इस फिल्म को फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े एडवेंचर के रूप में देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मंदाकिनी का वो गाना जो बना पहाड़ों की पहचान: आज भी देता है दिल को सुकून

  • jumanji-open-world-trailer-released-dwayne-johnson-final-adventure
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू