संसद हंगामे पर कंगना रनौत का विपक्ष पर हमला: ‘सदन नहीं चलने देना चाहता विपक्ष’, Gen-Z प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर भी जताई नाराजगी

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों की नारेबाजी और गतिरोध के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने कहा कि विपक्ष ने यह मन बना लिया है कि वे संसद की कार्यवाही को किसी भी कीमत पर सुचारू रूप से नहीं चलने देंगे।

‘विकास की प्रक्रिया रोकना चाहता है विपक्ष’: कंगना रनौत

संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “विपक्ष ने यह पूरी तरह तय कर लिया है कि मुद्दा कितना भी महत्वपूर्ण क्यों न हो, वे सदन की कार्यवाही को चलने ही नहीं देंगे। आज जब देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के सुधार से जुड़ा एक बेहद महत्वपूर्ण विधेयक पेश किया जा रहा था, तब भी उन्होंने इसका पुरजोर विरोध किया।”

कंगना ने कहा कि पूरे देश को यह देखना चाहिए कि शिक्षा सुधार जैसे अहम बिल का भी संसद में विरोध किया जा रहा है और उसे पेश तक न करने देने की जिद की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि जनता ने विपक्ष को सरकार चलाने का जनादेश नहीं दिया है, इसलिए उनकी मंशा यही है कि देश में कोई काम न हो और विकास की रफ्तार पूरी तरह थम जाए।

परीक्षा प्रणाली में सुधार और राहुल गांधी पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कंगना ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल हैं। वे देश और जनता से जुड़े हर छोटे-बड़े मुद्दे के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और इसे पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए तुरंत एक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है। साथ ही, परीक्षाओं से जुड़ा संशोधन विधेयक भी लाया गया है, जो प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को साफ दर्शाता है।”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कंगना ने कहा कि वे इस समय ‘खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे’ वाली स्थिति में हैं। उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें याद करना चाहिए कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान शिक्षा का बजट कितना हुआ करता था। उस समय शिक्षा के लिए केवल नाममात्र का बजट आवंटित किया जाता था।

GEN-Z के प्रदर्शन और अभद्र भाषा पर जताया दुख

संसद के साथ-साथ कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर ‘जेन जी’ (Gen-Z) द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों और उनमें इस्तेमाल की जा रही भाषा पर भी अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक विस्तृत पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा की “मैंने अपने पूरे जीवन में एक ही जगह पर इतनी नकारात्मकता और बदसूरती कभी नहीं देखी। जेन-जी के विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी ये रील्स देखकर मुझे बहुत दुख हो रहा है। जिस तरह से लोग आपस में बात कर रहे हैं और जैसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह बेहद आपत्तिजनक और असभ्य है। हर एक फ्रेम में इस तरह का खराब व्यवहार और असहजता देखना मेरे लिए अत्यंत परेशान करने वाला है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि लोग इस तरह की सोच और संस्कृति कहां से सीख रहे हैं।”

सोशल मीडिया से दूरी बनाने का किया ऐलान

सांसद कंगना ने भारतीय संस्कृति और शालीनता का हवाला देते हुए लिखा, “भारत हमेशा से अपनी विविधता, सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और शालीनता के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। लेकिन जब लोग एक-दूसरे को अपमानजनक नामों से पुकारते हैं और अमर्यादित आचरण करते हैं, तो यह हमारी सांस्कृतिक गरिमा के बिल्कुल विपरीत दिखाई देता है।” इन वीडियो और रील्स से मानसिक रूप से व्यथित होने की बात कहते हुए उन्होंने आगे लिखा कि वे अपनी मानसिक शांति के लिए कुछ समय के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूरी बनाए रखेंगी, ताकि वे खुद को शांत कर सकें और बेहतर महसूस कर सकें।

ये भी पढ़े –  आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को फांसी देने की मांग, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में बताया ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामला

 

  • kangana-ranaut-slams-opposition-over-parliament-disruption-reacts-to-gen-z-protests-and-social-media
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    2027 चुनाव से पहले बीजेपी के लिए ब्राह्मण वोट बैंक बना चुनौती? राजनीतिक समीकरणों पर बढ़ी चर्चा

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता…

    आगे पढ़ें
    आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को फांसी देने की मांग, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में बताया ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामला

    नई दिल्ली: फरवरी 2020 में हुए पूर्वोत्तर दिल्ली दंगों…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया