करैरा में 11.15 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, ₹3 लाख का मशरूका जब्त

कुलदीप शर्मा | शिवपुरी की करैरा थाना पुलिस ने दो युवकों को 11.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जब्त नशीले पदार्थ की कीमत करीब 2.20 लाख रुपये और बाइक की कीमत 80 हजार रुपये है।

शिवपुरी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत करैरा थाना पुलिस ने दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल 11.15 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने स्मैक के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक कुल 3 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

पुलिस के अनुसार 19 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति स्मैक लेकर समोहा की ओर से करैरा आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मछावली के आदिवासी पुरा के पास पहुंची और संदिग्धों की निगरानी शुरू की।

इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान कृष्णकांत कोली (26), निवासी शेरगढ़ थाना नरवर और नरेंद्र कुशवाहा (34), निवासी पोहा थाना नरवर के रूप में हुई।

यह भी पढ़े: सुबह का अखबार या 30 सेकंड की रील? Gen Z बदल रही है खबरों की दुनिया

11.15 ग्राम स्मैक बरामद, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 11.15 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 651/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब उनसे नशीले पदार्थ के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद छावई, उपनिरीक्षक तेज सिंह गौड़ सहित थाना पुलिस टीम और साइबर सेल की भूमिका रही।

  • karera-smack-seized-two-arrested-shivpuri
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना