करोड़ों का गबन और शासन की ‘चुप्पी’: आखिर कौन बचा रहा है डॉ. धीरेंद्र कुमार पांडेय को?

सैकड़ों शिकायतों और पुख्ता सबूतों के बाद भी जांच के आदेश न मिलना प्रशासन की नीयत पर बड़ा सवाल!

विशेष संवाददाता, भोपाल

भोपाल। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंसका दावा करने वाली सरकार की साख पर अब सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। मामला डॉ. धीरेंद्र कुमार पांडेय से जुड़ा है, जिनके खिलाफ करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि लोकायुक्त, EOW और विभाग के प्रमुख सचिव तक लिखित शिकायतें और प्रमाणित दस्तावेज पहुंचने के बावजूद, अब तक जांच की एक ईंट भी नहीं हिली है।

अकर्मण्यता या संरक्षण? जनता पूछ रही सवाल सपाक्स पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष प्रताप सिंह द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार, डॉ. पांडेय पर सरकारी खजाने को लगभग 100 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। नियमों को ताक पर रखकर व्यक्तिगत लाभ लेना और प्रशासनिक कार्यों में अवरोध पैदा करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है। बावजूद इसके, शासन की ओर से दिखाई जा रही सुस्तीयह संकेत दे रही है कि या तो सिस्टम पूरी तरह ढीला है, या फिर डॉ. पांडेय को किसी बड़े रसूखदार का संरक्षण प्राप्त है।

शिकायतकर्ता की चेतावनी: अब सीधे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे शिकायतकर्ता पीयूष प्रताप सिंह ने साफ कर दिया है कि वे पिछले एक साल से निरंतर अनुस्मारक (Reminder) भेज रहे हैं, लेकिन प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आगामी एक माह में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) दायर करेंगे।

जब भ्रष्टाचार के प्रमाण मेज पर रखे हों और फिर भी कार्रवाई न हो, तो यह लोकतंत्र और प्रदेश की जनता के साथ सीधा छलावा है। भ्रष्टाचारियों को पालने वाला प्रशासन खुद भी उतना ही दोषी है।” 

  • gaurav singh rajput

    gaurav singh rajput

    Related Posts

    अशोकनगर में हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेल गैंग का पर्दाफाश; युवती से वसूले 1.30 करोड़, चांदी की चप्पल पहनती थी मास्टरमाइंड

    अशोकनगर/आदित्य शंकर तिवारी: मध्य प्रदेश के अशोकनगर की 21…

    आगे पढ़ें
    मैडम’ के तेवर पड़े ढीले: हाई-लेवल शिकायत के बाद बदली प्रामोटी IAS की कार्यशैली, अनुशासन में निपटा रहीं काम।

    अफ़सरशाही के गलियारों में इन दिनों एक ‘प्रामोटी आईएएस’…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    असम में घुसपैठ और कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बोले-वादे शब्दों से नहीं, काम से पूरे होंगे

    असम में घुसपैठ और कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बोले-वादे शब्दों से नहीं, काम से पूरे होंगे

    नॉर्वे के अखबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, पीएम मोदी को बताया दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता

    नॉर्वे के अखबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, पीएम मोदी को बताया दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंजाब CM भगवंत मान की मुलाकात, कृषि सुधार और किसान कल्याण पर हुई अहम चर्चा

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंजाब CM भगवंत मान की मुलाकात, कृषि सुधार और किसान कल्याण पर हुई अहम चर्चा

    तमिलनाडु: बहुमत साबित करते ही विवादों में घिरी विजय सरकार, ज्योतिष की नियुक्ति का आदेश रद्द

    तमिलनाडु: बहुमत साबित करते ही विवादों में घिरी विजय सरकार, ज्योतिष की नियुक्ति का आदेश रद्द

    पुडुचेरी: एन. रंगासामी ने पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, ‘सिंगापुर’ जैसा विकास करने का वादा

    पुडुचेरी: एन. रंगासामी ने पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, ‘सिंगापुर’ जैसा विकास करने का वादा