खंडवा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद-राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक, 24 जून स्थापना दिवस की तैयारियों पर चर्चा

खंडवा: रूद्र मठ हनुमान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, युवाओं के प्रशिक्षण और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मालवा प्रांत महामंत्री किशोर यादव ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि 24 जून को संगठन स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही राष्ट्रीय बजरंग दल वीर हिंदू विजेता हिंदू प्रशिक्षण वर्ग लगाकर युवा पीढ़ी को प्रशिक्षित किया जाएगा।

उन्होंने अगले छह माह में प्रत्येक गांव और शहर में 1000 हनुमान चालीसा केंद्र शुरू करने का आह्वान किया। उनका कहना था कि इन केंद्रों के माध्यम से संगठन को मजबूती मिलेगी और हिंदू समाज में समृद्धि, सुरक्षा व सम्मान की भावना को बल मिलेगा।बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुमित कैथवास, जिला उपाध्यक्ष अजय अटुदे, जिला महामंत्री प्रेम सिंह पंवार, जिला उपाध्यक्ष बसंत नामदेव, नगर महामंत्री हेमंत जोशी, नगर मंत्री अशोक घोलप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

  • khandwa-antarrashtriya-hindu-parishad-bajrang-dal-meeting-june-program
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना