खंडवा में हेलमेट अभियान शुरू, बिना हेलमेट चालकों पर चालानी कार्रवाई तेज

खंडवा: शहर में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से खंडवा पुलिस ने हेलमेट अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की जा रही है।

सोमवार दोपहर करीब 3 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के पास यातायात पुलिस की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे कई चालकों के चालान काटे गए। साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के महत्व और सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी भी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में लगातार सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में हेलमेट अभियान का मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाओं के दौरान सिर में गंभीर चोटों से बचाव करना और नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

खंडवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य पहनें और सभी यातायात नियमों का पालन करें।

ये भी पढ़े – खंडवा में गौ सम्मान आह्वान अभियान, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने सहित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा

  • khandwa-helmet-drive-traffic-police-challan-action-road-safety
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना