
खंडवा: सूरजकुंड और चिड़िया मैदान क्षेत्र में रेलवे भूमि पर चल रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर बढ़ते विरोध के बीच सोमवार को कलेक्ट्रेट में जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों और प्रशासन की बैठक हुई।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव, भाजपा महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, पार्षद संतोष सारवान और एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं उठाईं और कार्रवाई पर आपत्ति जताई।कलेक्टर ईशा गुप्ता ने कहा कि सभी पक्षों को सुनने के बाद फिलहाल कार्रवाई यथावत रखी जाएगी और प्रभावित लोगों को कुछ समय दिया जाएगा। जिन लोगों के पट्टे हैं, उनकी जांच एसडीएम के माध्यम से कराई जाएगी। महापौर अमृता अमर यादव ने बताया कि प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि रेलवे की कार्रवाई पर फिलहाल रोक रहेगी और भूमि की दोबारा नपती कराई जाएगी, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
ये भी पढ़े – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर खंडवा में सेवा और स्वच्छता का अनूठा संदेश
- khandwa-railway-land-encroachment-removal-halted










