
खंडवा: शहर की एक कॉलोनी में पेयजल समस्या को लेकर रहवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. स्थानीय लोगों ने नगर पालिका निगम को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वैध कनेक्शन के लिए राशि जमा करने के बावजूद अब तक पानी की सुविधा शुरू नहीं की गई है. रहवासियों के बताया कि निगम द्वारा नई कॉलोनियों में शिविर लगाकर वैध नल कनेक्शन दिए गए थे और निर्धारित शुल्क भी लिया गया था.
इसके बावजूद न तो पेयजल की सप्लाई शुरू हुई और न ही समस्या का समाधान किया गया. लोगों ये भी बताया कि कॉलोनाइजर द्वारा अस्थायी रूप से लाइन जोड़कर पानी दिया जा रहा है, जबकि निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही. नगर पालिका को दिए आवेदन में लोगो ने लिखा कि कॉलोनी से होकर अमृत जल योजना 2.0 की पाइपलाइन गुजर रही है, लेकिन इसके बावजूद रहवासियों को नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है. इस कारण क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है.
ये भी पढ़े – खंडवा: भूख से तड़पते तीन बच्चों की मदद के लिए समाजसेवी बने फरिश्ते, महावीर जयंती पर मिली राहत
- khandwa-residents-accuse-municipality-water-issues










