खनियाधाना-पिछोर के 8 मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, विधायक प्रीतम सिंह लोधी की मौजूदगी में हुआ सम्मान समारोह

शिवपुरी/(खनियाधाना)/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: नगर परिषद खनियाधाना एवं नगर परिषद पिछोर के कुल आठ मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद खनियाधाना के सीएमओ आशुतोष शर्मा ने सभी मनोनीत पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

दोनों नगर परिषदों के पार्षदों ने ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में पिछोर नगर परिषद से रामवती मनोहर अहिरवार, सत्येंद्र पाठक (लारा), के.पी. कुशवाहा एवं अनिल सोनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वहीं नगर परिषद खनियाधाना से उर्मिला धर्मपाल यादव, मयंक जैन, अजय झा एवं हिमांशु झा ने शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद सभी नवमनोनीत पार्षदों का सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पार्षदों को शुभकामनाएं दीं तथा नगर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि, पत्रकारगण सहित नगर के नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने नवनियुक्त पार्षदों से नगर की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और उनके निराकरण में सहयोग करने की अपेक्षा जताई। समारोह का समापन नवमनोनीत पार्षदों को शुभकामनाओं एवं सम्मान के साथ हुआ।

ये भी पढ़े – शिवपुरी यूआईटी आरजीपीवी कॉलेज में रैगिंग की शिकायत से मचा हड़कंप, मेस विवाद के बीच 5-6 सीनियर छात्रों पर आरोप

 

  • khaniyadhana-pichhore-eight-nominated-councillors-oath-ceremony-mla-pritam-singh-lodhi
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना