मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक पर ट्रैक पर बंद हुआ लोडेड ट्रक, QRF जवानों ने धक्का देकर हटाया, टली संभावित बड़ी दुर्घटना

सागर: मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों ने अपनी तत्परता, साहस, टीम भावना और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक संभावित बड़ी रेल दुर्घटना को टाल दिया। मामला मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास का है, जहां रेलवे ट्रैक के बीच एक मालवाहक ट्रक अचानक बंद हो गया। ट्रक पूरी तरह माल से लदा हुआ था और इसी दौरान ट्रैक पर ट्रेन आने की स्थिति बन रही थी। जानकारी के अनुसार, 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर की QRF कंपनी दमोह के बांदकपुर मंदिर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए रवाना हो रही थी। इसी दौरान जवानों की नजर रेलवे ट्रैक के बीच बंद पड़े ट्रक पर पड़ी।

ट्रेन आने से पहले जवानों ने ट्रक को ट्रैक से हटाया

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए QRF जवानों ने बिना समय गंवाए तत्काल मोर्चा संभाला। चालक की परेशानी को समझते हुए जवानों ने ट्रक को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का प्रयास शुरू किया।भारी-भरकम और माल से लदे ट्रक को हटाना आसान नहीं था, लेकिन जवानों ने एकजुट होकर पूरी ताकत लगाई और ट्रक को धक्का देना शुरू किया। सामूहिक प्रयास और त्वरित कार्रवाई के बाद ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाकर सुरक्षित दूरी पर पहुंचा दिया गया। ट्रेन के आने से पहले रेलवे ट्रैक खाली हो गया, जिससे संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

वर्दी में सिर्फ ड्यूटी नहीं, इंसानियत भी

घटना के बाद ट्रक चालक ने QRF जवानों का आभार व्यक्त किया। अचानक आई विपरीत परिस्थिति में बिना किसी औपचारिकता के मदद के लिए आगे आए जवानों की संवेदनशीलता से चालक भावुक हो गया। जवानों ने उसे ढांढस बंधाते हुए सुरक्षित रहने की बात कही। यह घटना बताती है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है। किसी नागरिक का जीवन संकट में होने पर पुलिस जवान अपनी जिम्मेदारी से आगे बढ़कर उसकी सुरक्षा के लिए भी तत्पर रहते हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों ने की जवानों की सराहना

QRF जवानों द्वारा दिखाई गई असाधारण तत्परता, साहस, एकजुटता और मानवीय संवेदनशीलता की पुलिस अधीक्षक/सेनानी, 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर श्री अनुराग सुजानिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की। वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों की हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में बिना समय गंवाए सूझबूझ और साहस के साथ की गई कार्रवाई पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना को प्रदर्शित करती है। जवानों को इसी प्रकार सजग, संवेदनशील और तत्पर रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। समय पर लिया गया सही निर्णय, एकजुट होकर किया गया प्रयास और मानव जीवन के प्रति संवेदनशीलता ने एक संभावित बड़ी रेल दुर्घटना को होने से रोक दिया।

ये भी पढ़े –  सागर में 1.27 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी हरविंदर सिंह हरियाणा से गिरफ्तार

 

  • madhya-pradesh-sagar-qrf-jawans-remove-loaded-truck-from-railway-track-avert-major-accident
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    अपहरण की झूठी कहानी रच 2 लाख की फिरौती मांगने का मामला, अंतिम फरार आरोपी सुनील कुर्मी गिरफ्तार

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: देवरी थाना क्षेत्र में युवक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर