
छतरपुर/कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में बागेश्वर सरकार की हनुमंत कथा के चौथे दिन दिव्य दरबार में एक मुस्लिम परिवार ने सनातन धर्म अपना लिया। अनवर खान, उनकी पत्नी हसीना और उनके दो पुत्रों ने मंच पर बागेश्वर सरकार और अन्य साधु-संतों के सामने धर्म परिवर्तन किया।
अनवर खान, जो ग्राम कोदवा, जिला बेमेतरा के निवासी हैं और ढाबा चलाते हैं, अपने पूरे परिवार के साथ वेद मंत्रों के साथ सनातन धर्म में शामिल हुए। पूरे परिवार को तिलक लगाया गया, गंगा जल से पवित्र किया गया और बागेश्वर धाम की भगवा पट्टिका पहनाई गई। परिवार के नए नाम रखे गए: अनवर खान नया नाम अर्जुन (आदर्श दास) सिंह, पत्नी हसीना नया नाम प्रिया सिंह, बड़े बेटे सैफ अली खान नया नाम संजय, छोटे बेटे समद नया नाम संतोष।
पूर्व संतोष सिंह ने कहा कि उन्होंने बिना किसी डर या दबाव के स्वेच्छा से अपने पूरे परिवार के साथ सनातन धर्म अपनाया है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें सनातन धर्म आकर्षक लगता था और उनके मित्र भी इसी धर्म से जुड़े थे। सनातन धाम में प्रवेश के बाद बागेश्वर सरकार ने संतोष को बालाजी का चित्र और साधु सीताराम की पुस्तक भेंट की। उन्होंने पंडाल में मौजूद लोगों से अपील की कि वे संतोष और उनके परिवार का समर्थन करें।
ये भी पढ़े – खजुराहो: बागेश्वर धाम में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य कन्या पूजन
- korba-bageshwar-sarkar-muslim-family-converts-sanatan-dharma











