लहार सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग: फाउंडेशन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

भिंड/ रामपाल कुशवाह: लहार स्थित सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर ग्रोइंग पीपल फाउंडेशन एवं क्षेत्र के नागरिकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। अनुविभागीय अधिकारी के अन्य शासकीय कार्य में व्यस्त होने के कारण संस्था के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार लहार को ज्ञापन देकर अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की मांग

ज्ञापन में अस्पताल में अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने, प्रतिदिन एक्स रे सेवा शुरू करने, आवश्यक दवाइयों एवं जांच सुविधाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की मांग की गई है।

समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी

संस्था का कहना है कि लहार और आसपास लगभग 50 किलोमीटर के क्षेत्र में सरकारी या निजी स्तर पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना में घायल मरीजों, बुजुर्गों और गंभीर रोगियों को जांच के लिए भिंड, ग्वालियर और अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है।

समय पर बेहतर चिकित्सा सेवाएं

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की कमी और नियमित एक्स रे सेवा उपलब्ध न होने से गरीब एवं ग्रामीण मरीजों को उपचार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संस्था ने मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं को जल्द सुदृढ़ किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को समय पर बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

संस्था के पदाधिकारी और नागरिक मौजूद

ग्रोइंग पीपल फाउंडेशन के अध्यक्ष गोविंद कुमार आर्य के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के दौरान श्रीकृष्ण कुमार कुशवाह, विनोद कुमार, तेजसिंह कनेरिया, महेश रजक, रविंद्र सिंह कुशवाह, शरीफ, मनीष जाटव, उदय सिंह, आकाश बघेल, रितेश कुशवाह, मोहित प्रजापति, आशुतोष सिंह, आशीष मौर्य, आशीष रायपुरिया, अभिषेक आजाद, शिवम राठौर, आदित्य सिंह, कमल सिंह, अंशु कुमार, विशाल कुशवाह, रामवरन सहित बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: खजुराहो: ASI के दो अधिकारियों पर बिजली चोरी का आरोप, विद्युत विभाग की छापेमार कार्रवाई

  • lahar-civil-hospital-health-facilities-demand-growing-people-foundation-memorandum
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना