
उमरिया/राकेश दर्दवंशी: मध्य प्रदेश की राजनीति में नया विवाद तेज़ी से उभर रहा है। मामला भाजपा के नगर मंडल मंत्री और सक्रिय कार्यकर्ता अनुज सेन को लेकर है। कांग्रेस द्वारा उन्हें प्रदेश सचिव बनाए जाने की अफवाह फैलने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई।
अनुज सेन ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर स्पष्ट किया कि वह पूरी निष्ठा के साथ भाजपा के कार्यकर्ता हैं और किसी भी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि यह अफवाह फैलाना उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की सुनियोजित कोशिश है।इस बयान के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में एकजुटता देखने को मिली, जबकि कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ऐसी अफवाहें न केवल व्यक्ति की छवि को प्रभावित करती हैं, बल्कि आम जनता के बीच भ्रम भी पैदा करती हैं।
ये भी पढ़े – उमरिया: गरीबों के राशन में बड़ा घोटाला; प्रबंधक गिरफ्तार
- madhya-pradesh-congress-bjp-leader-anuj-sen-controversy










