मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक का वित्तीय साक्षरता शिविर: नुक्कड़ नाटक से दी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी

कटनी/ देवेश शर्मा: मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की अमदरा शाखा द्वारा बुधवार को ग्राम पंचायत नौगवा में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं और वित्तीय सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बैंक में खाता खुलवाने के लाभ और वित्तीय जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बैंक खाता खोलने के फायदे, सुरक्षित बैंकिंग और वित्तीय समावेशन के महत्व के बारे में सरल और रोचक तरीके से जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैंकिंग योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

शाखा प्रबंधक कोमल वर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और पात्रता संबंधी जानकारी भी साझा की।

जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

शिविर में अविनाश कुमार, निकिता पाटीदार, सरपंच जागेश्वर पटेल, सचिव पंचम शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, संतोष कुमार त्रिपाठी, बैंक सखी पूजा कुशवाहा, अक्षय कुशवाहा, रजनी कुशवाहा, अजय पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

आभार के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक कोमल वर्मा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

यह भी पढ़े: जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त: वैकल्पिक विरोध स्थल की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार

 

  • madhya-pradesh-gramin-bank-financial-literacy-camp-naugawa-amdara-branch
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना