मैहर में नशीली कफ सिरप के साथ महिला गिरफ्तार: 30 शीशियां और मोबाइल जब्त

मैहर/ देवेश शर्मा: पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान और रीवा जोन के ऑपरेशन प्रहार के तहत अमरपाटन थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को 30 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है।

विजय परस्ते के निर्देशन में गठित पुलिस टीम

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को उप निरीक्षक मोहनी शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमरपाटन के रामनगर रोड स्थित साहू मोहल्ला निवासी रोजी सिद्दीकी अपने घर में बिक्री के उद्देश्य से नशीली कफ सिरप छिपाकर रखे हुए है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय परस्ते के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त

तलाशी के दौरान महिला के घर की छत पर रखी एक बोरी से 30 शीशी ऑनरेक्स नशीली कफ सिरप बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6,045 बताई गई है। पुलिस ने मौके से एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग ₹20,000 आंकी गई है।

मामला दर्ज कर विवेचना शुरू

यह भी पढ़े: दतिया उपचुनाव: डबरा और दतिया बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग, भारी पुलिस बल तैनात

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21 और 22 तथा ड्रग कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कोरेक्स कफ सिरप और गांजा की अवैध बिक्री से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय परस्ते, उप निरीक्षक मोहनी शर्मा, प्रधान आरक्षक मिथलेश त्रिपाठी, विजय शर्मा, रीता सिंह, संजय तिवारी, आरक्षक गुड्डू यादव, सुरजीत सिंह तथा महिला आरक्षक शिवानी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नागरिकों से अपील

मैहर पुलिस ने कहा है कि “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत जनजागरूकता और प्रवर्तन दोनों स्तरों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री या तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।

  • maihar-amarpatan-woman-arrested-with-codeine-cough-syrup
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी