‘जन विश्वास अभियान नहीं, जनता के टूटे विश्वास का जवाब दे भाजपा सरकार’: धर्मेश घई ‘रोमी’

मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: जिला कांग्रेस कमेटी मैहर के अध्यक्ष धर्मेश घई ‘रोमी’ ने भाजपा सरकार के ‘जन विश्वास अभियान’ को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए, वह अब किस विश्वास के साथ जनता के बीच जा रही है। धर्मेश घई ‘रोमी’ ने कहा कि भाजपा सरकार को ‘जन विश्वास अभियान’ की जगह प्रदेश की लाड़ली बहनों से माफी अभियान चलाना चाहिए।

उनका आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान लाड़ली बहनों को ₹3000 प्रतिमाह देने का वादा किया गया था, लेकिन वर्तमान में ₹1500 की राशि दी जा रही है। उन्होंने इसे प्रदेश की महिलाओं की उम्मीदों के साथ विश्वासघात बताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि हर वर्ष लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों के नाम काटे जा रहे हैं और नए पात्र हितग्राहियों के नाम पर्याप्त संख्या में नहीं जोड़े जा रहे हैं, जिससे पात्र महिलाएं योजना के लाभ से वंचित हो रही हैं।

मैहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना

धर्मेश घई ‘रोमी’ ने कहा कि मैहर जिला बनने के बाद भी विकास की रफ्तार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं पहुंची है। क्षेत्र की जनता खाद, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान है। उन्होंने कहा कि किसान खाद और सिंचाई की समस्या से जूझ रहा है, युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और आम नागरिक बढ़ती महंगाई से परेशान है। उनके मुताबिक भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, युवा, महिला और आमजन सभी प्रभावित हैं।

‘प्रचार के बजाय समस्याओं का समाधान करे सरकार’

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार को प्रचार अभियानों के बजाय जनता की वास्तविक समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब वादे अधूरे हैं, समस्याएं बरकरार हैं और विभिन्न वर्गों में नाराजगी है, तो फिर सरकार किस आधार पर ‘जन विश्वास अभियान’ चला रही है?

धर्मेश घई ‘रोमी’ ने कहा कि जनता को नारों और प्रचार की नहीं, बल्कि जवाबदेही, रोजगार, राहत और वास्तविक विकास की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और समय आने पर जनता लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों एवं सम्मान की आवाज बुलंद करेगी।

ये भी पढ़े –  मैहर में आज से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, घर-घर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

 

  • maihar-dharmesh-ghai-romi-congress-jan-vishwas-abhiyan-bjp-government-ladli-behna
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना