शिवपुरी रेलवे स्टेशन से 17 वर्षीय किशोरी बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार; बालिग बताकर साथ रहने का बनाया था शपथपत्र

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: फिजिकल थाना क्षेत्र से पड़ोसी युवक के साथ घर से गई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने शिवपुरी रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक अमित बाथम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, किशोरी के परिजनों ने फिजिकल थाने में सूचना दी थी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से लापता है। बताया गया कि किशोरी आरोपी युवक को पहले से जानती थी और उसे राखी भी बांधती थी।

बालिग बताकर सोशल मीडिया पर जारी किया था वीडियो

मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब किशोरी और युवक ने एक संयुक्त शपथपत्र तैयार कराया और सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से साथ रहने और शादी करने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने किशोरी की वास्तविक उम्र की जांच शुरू की। पुलिस ने किशोरी के स्कूल से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। परिजनों द्वारा प्रस्तुत मार्कशीट में उसकी उम्र 17 वर्ष पाई गई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी।

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते मिले दोनों

पुलिस ने किशोरी को शिवपुरी रेलवे स्टेशन से बरामद किया। पुलिस के अनुसार, किशोरी और युवक स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। किशोरी को बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू की और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

आधार कार्ड में उम्र बदलने की भी जांच

जांच के दौरान पुलिस को किशोरी की उम्र बालिग दर्शाने के लिए आधार कार्ड में कथित तौर पर बदलाव किए जाने की जानकारी भी मिली। इसी आधार पर शादी संबंधी शपथपत्र तैयार कराने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। किशोरी की मां ने रविवार को फिजिकल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 170/26 दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64(2)(एम), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी अमित बाथम पुत्र शंकर बाथम, निवासी करोदी कॉलोनी, शिवपुरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़े –  नरवर में जर्जर सड़क के कायाकल्प का रास्ता साफ, 3.42 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी; गंज दरवाजे से मंडी तक बनेगी नई सड़क

 

  • shivpuri-17-year-old-girl-recovered-railway-station-19-year-old-youth-arrested-pocso-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना