
मैहर: पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्य क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं पर गर्व जताते हुए कहा कि विंध्य की माटी रत्नों की खान है और यहां के युवा विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर गांव, जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज विंध्य के युवा विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम लहरा रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। नारायण त्रिपाठी ने विशेष रूप से मऊगंज के युवा क्रिकेटर माधव तिवारी का उल्लेख करते हुए कहा कि आईपीएल जैसे देश के सबसे चर्चित और ग्लैमर वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में उनका चयन विंध्य क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि माधव तिवारी वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा बनकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने रीवा जिले की जवा तहसील के होनहार युवा सौरभ द्विवेदी को भी बधाई दी, जिनका चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में वैज्ञानिक के रूप में हुआ है। उन्होंने कहा कि इसरो में चयन हर युवा का सपना होता है और सौरभ द्विवेदी ने अपनी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल कर पूरे विंध्य क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
पूर्व विधायक ने दोनों युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विंध्य की प्रतिभाएं आने वाले समय में देश और दुनिया में क्षेत्र का नाम और ऊंचा सृजन।
ये भी पढ़े – सागर: राहतगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटो से 4 किलो गांजा बरामद; महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
- maihar-ex-mla-narayan-tripathi-praised-vindhya-youth-isro-ipl-







