सागर: राहतगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटो से 4 किलो गांजा बरामद; महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

राहतगढ़/सागर: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राहतगढ़ थाना और सीहोरा पुलिस चौकी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ऑटो वाहन से अवैध गांजा बरामद कर महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ऑटो वाहन के माध्यम से अवैध गांजे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जौहरिया तिगड्डा के पास आम रोड पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध ऑटो क्रमांक MP15ZQ 7667 को रोककर तलाशी ली गई।

ये भी पढ़े – सागर में NEET पेपर लीक पर NSUI का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका; पुलिस ने छोड़ी वाटर कैनन

वाहन को नरेंद्र जैन चला रहा था, जबकि पीछे एक महिला बैठी हुई थी। पुलिस ने महिला के पास रखे बैग की तलाशी ली तो उसमें से 4 किलो 30 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल ऑटो वाहन भी जब्त कर लिया, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है।

मौके पर पुलिस ने पंचनामा सहित सभी कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपियों को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़े – सागर: बीना मंडी में मटर की कीमत को लेकर विवाद, किसानों ने लगाया रेट हेरफेर का आरोप

  • sagar-rahatgarh-police-seized-ganja-auto-arrest-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    टीकमगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, कलेक्टर ने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    टीकमगढ़। धर्मेंद्र सिंह लोधी। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता…

    सेन समाज के युवा सम्मेलन में उठा समान प्रतिनिधित्व का मुद्दा, शिक्षा और रोजगार पर भी जोर

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: टीकमगढ़ जिले के पलेरा में…

    You Missed

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस