
मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 62 आवेदन प्रस्तुत किए।
अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन ने जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा के भीतर प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और लोक सेवाओं का निर्धारित समय में उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सभी विभागों को जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में एसडीएम श्रीमती दिव्या पटेल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आशिमा पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी राजेंद्र बांगरे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
- maihar-public-hearing-62-applications-adm-sanjana-jain-resolution-instructions








